महिलाएं भी राजनीति में नए आयाम स्थापित कर रही हैं

अरशद शाहीन 

www.daylife.page 

जयपुर/टोंक। राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर द्वारा ज़िला प्रमुख टोंक का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

भटारक जी की नसिया जयपुर  में आयोजित भव्य समारोह में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए ज़िला प्रमुख सरोज बंसल ने कहा कि नारी अब अबला नहीं सबला है नारी शक्ति की प्रतीक हैं। देश के चौमुखी विकास में नारियों का बहुत ही योगदान है। सामाजिक, आर्थिक, क्षेत्र में नारी विशेष योगदान कर रही है। महिलाएं राजनीति में भी नए आयाम स्थापित कर रही है।

आत्म निर्भरता नारी की शक्ति है। आत्मनिर्भर भारत में महिलाओं का बहुत योगदान है। हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए बहुत कार्य कर रहे हैं । जिला प्रमूख सरोज बंसल ने जैन समाज जयपुर का सम्मान दिए जाने पर बहुत आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर टोंक की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रही शिप्रा जैन, भाजपा जयपुर सह प्रभारी नरेश बंसल का भी सम्मान किया गया।