भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के हुसैन खान ने दिल्ली में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया

www.daylife.page 

जयपुर। दिल्ली प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला चांदनी चौक कुरेश नगर के प्रबुद्धजन एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन फिल्मीस्तान में रखा गया। मुख्य वक्ता हुसैन खान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली प्रदेश प्रभारी रहे। बैठक में हुसैन खान ने कहा के दिल्ली प्रदेश के आगामी चुनावों को लेकर  तैयारियां व केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने की आवश्यकता है। बैठक में उपस्थित सभी वरिष्ठ जनों ने आगामी दिनों में भारतीय जनता पार्टी की अल्पसंख्यक समाज के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को क्षेत्र में बूथ स्तर तक पहुंचाने के साथ-साथ सभी ने संकल्प लिया कि आगामी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को क्षेत्र में प्रचंड वोटों से जीत दिलाएंगे। 

बैठक की अध्यक्षता कर रहे खालिद कुरैशी ने कहा के मोदी जी के कार्यकाल 2014 के बाद अल्पसंख्यक समाज हर क्षेत्र में आगे बढ़ा है। शिक्षा, व्यापार वह महिलाओं के लिए तीन तलाक पर कानून पारित करवाकर देश में मोदीजी ने अल्पसंख्यक समाज के पक्ष में अनेक निर्णय लिए गए। बैठक में हाफिज इरशाद अध्यक्ष दिल्ली कुरेशी फाउंडेशन, अकील कुरैशी पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गुलजार कुरेशी पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, अब्दुल मलिक कुरेशी भाजपा फाउंडर सदस्य, उस्मान महामंत्री चांदनी चौक, बाकीर कुरैशी जमीअतुल कुरेश यूथ विंग दिल्ली प्रदेश, मुजाहिरं हुसैन दिल्ली प्रदेश मोर्चा मंत्री, वहीद खान, मुस्ताक खान, सलीम भाई, हनीफ कुरेशी, उस्मान, जाकिर कुरेशी, हाफिज, साजिद कुरेशी, मोहसिन अली, मुजाहिद हुसैन, अली अहमद, अब्दुल रहमान, बिलाल आरिफ, पप्पू खान, आशु  सरदार खान, के अलावा अनेक प्रतिष्ठित  लोग उपस्थित रहे।   

कैथोलिक क्रिश्चियन समाज दिल्ली प्रदेश की बैठक का आयोजन आश्रम कम्युनिटी सेंटर दिल्ली में रखा गया. मुख्य वक्ता मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली प्रदेश प्रभारी हुसैन खान ने अपने संबोधन में कहा की कैथोलिक क्रिश्चियन समाज का शिक्षा, चिकित्सा एवं विदेशों में एन आर आई के रूप में सेवाएं देते हुए देश की जीडीपी में सराहनीय योगदान रहा है। फादर सुनील अगस्टिन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि मोदी जी की विकासशील योजनाओं से प्रेरित होकर कैथोलिक क्रिश्चियन समाज लगातार भाजपा की ओर रुख कर रहा है।  

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अधिवक्ता जोजो जोसं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि देश में सभी धर्म, संप्रदाय वह सभी सेक्टर के लोगों को मोदी सरकार में समान रूप से सभी अधिकार मिल रहे हैं। मोदी जी के कार्यकाल में देश लगातार अपने विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए देश की प्रतिष्ठा पूरे विश्व में  बढ़ाने के साथ-साथ देश की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। मोदी जी के कार्यकाल में कैथोलिक क्रिश्चियन समाज के लोग लगातार भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। बैठक में सनी जोसेफ, अभिलाष जॉर्ज के अलावा दिल्ली प्रदेश समाज के अनेक क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे प्रोफेशनल, टेक्निकल एवं भाजपा  पदाधिकारी उपस्थित रहे।