खोईवाल फिजिकल टीचर्स आर्गेनाईजेशन के जिलाध्यक्ष नियुक्त

www.daylife.page

भीलवाड़ा। फिजिकल टीचर्स ओरगेनाईजेशन के सदस्यो की बैठक सरंक्षक डॉ. श्यामलाल खटीक, रामसहाय माली, रोशन माली की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से रा.उ.मा.वि. रूपाहेली (सुवाणा) में शारीरिक शिक्षक रणजीत खोईवाल को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान शिखा पाठक, जनमेजय देव सिंह, कैलाश जोशी, राजेश खटीक, विश्वजीत सिंह, गुणवन्त सिंह, मनीष टांक, महेश टांक, मुकेश कुमावत, दिनेश सोमानी, दिनेश शर्मा, रघुवीर कुमावत, संजय खटीक, कमलेश खटीक, चन्द्रशेखर शर्मा, चन्द्रशेखर दाधीच, लोकेश खटीक, दिलीप टाक, रामलाल विश्नोई आदि उपस्थित थे।