दैनिक जीवन शैली मैं आध्यात्मिकता के दर्शन दुर्लभ : मुनि कमलेश

प्रकाश चपलोत जैन 

www.daylife.pgae 

भीलवाड़ा। राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश ने कहा कि दैनिक जीवन शैली मैं आध्यात्मिकता के दर्शन दुर्लभ नजर आ रहे योग ध्यान भक्ति साधना के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। पाश्चात्य संस्कृति का हमला संपूर्ण मानवता के लिए आतंकवाद से भी ज्यादा खतरनाक है भारतीय संस्कृति का निर्माण महापुरुषों के आध्यात्मिक ज्ञान के सहारे हुआ है जिसका लोहा आज विज्ञान भी मान रहा है। 

मुनि ने यह बात दर्शन के लिए उपस्थित श्रावको को कही। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय संस्कृति से ही हिंदुस्तान को विश्व गुरु बनने का सौभाग्य मिला इस विश्व शांति निहित है। इस दौरान शास्त्रीनगर संघ के अध्यक्ष अशोक पोखरना, हेमंत आंचलीया, मंत्री सुशील चपलोत, कांतिलाल जैन, शांतिलाल काकरिया, पारस पीपाड़ा, दिनेश मेहता, जतन जैन, कन्हैया लाल पारख, हिम्मत बाफना, सुरेश डांगी, राजेंद्र रांका, प्रकाश चंडालिया, राजेंद्र रांका इत्यादि उपस्थित थे। विहार सेवा के दौरान पुलिस प्रशासन का भी सहयोग रहा।