पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस बढ़ते दामों ने बिगाड़ा रसोई का गणित : जाटोलिया
 दिनेश जाटोलिया

http//www.daylife.page

जयपुर। जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अन्तर्राष्ट्रीय भीम सेना राजस्थान दिनेश जाटोलिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने की मांग की। जाटोलिया ने बताया है कि भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि केन्द्र सरकार ने मंहगाई को मुद्दा बनाकर सत्ता हासिल करने के बाद जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। राजस्थान में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आमजनता त्रस्त है। दुनिया भर में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद हमारे देश के नागरिकों को केन्द्र सरकार लूटने का काम कर रही है।

प्रदेश में प्रतिदिन बढाये जा रहे पेट्रोल-डीजल ओर रसोई गैस के दामों के कारण महंगाई आसमान छूने लगी है, जिससे महिलाओं की रसोई के बजट का गणित बिगाड़ दिया है। कोरोना महामारी के दौरान लम्बे समय तक संचालित लाकडाउन से गरीब, मजदूर और आमजन की चौपट अर्थव्यवस्था जैसे-तैसे पटरी पर आना शुरू ही हुई थी, लेकिन प्रदेश में पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों से महंगाई एवं आमजन की आर्थिक स्थिति पर सीधा असर पड़ता दिखाई दे रहा है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के कारण ट्रांसपोर्ट पर बढ़ते प्रभाव से सबसे ज्यादा उत्पादन, खाद्य सामग्री एवं जरूरतमंद वस्तुओं का आयात निर्यात महंगा पड़ रहा है, जिससे सरसों के तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, तथा फल सब्जियों के दामों में में भी वृद्धि हो रही है, जिसका असर महिलाओं की किचन पर सबसे ज्यादा असर दिखाई दे रहा है, जिससे गरीब मजदूर वर्ग की महिलाओं में काफी आक्रोशित हैं।

जाटोलिया ने बताया है कि यदि पेट्रोल डीजल के दामों में कुछ गिरावट आती है, तो बढ़ती मंहगाई पर कुछ हद तक लगाम लग सकती है, तथा सब्जियों-फलों, सरसों के तेल के दामों में भी गिरावट आ सकती है।