अनकही कहानियाँ का हुआ भव्य विमोचन


http//daylife.page 

जयपुर। नारी कभी ना हारी लेखिका साहित्य संस्थान जयपुर और सपनाज़ ड्रीम्ज चेरिटेबल ट्रस्ट  के तत्वावधान में स्व. श्रीमती मीना जैन की पुस्तक "अनकही कहानियाँ" का विमोचन समारोहपूर्वक हुआ। श्रीमती मीना जैन की अभिलाषा थी पुस्तक छपवाने की। लेकिन केंसर के क्रूर काल ने उन्हें हम से छीन लिया। नारी कभी ना हारी लेखिका साहित्य संस्थान की संस्थापक अध्यक्ष वीना चौहान व नीलम सपना के प्रयास से यह पुण्य कार्य उनके पति ज्ञान चंद जैन ने पूरा किया। 

कार्यक्रम की अध्यक्ष लाड कुमारी जैन, अध्यक्ष राजस्थान राज महिला आयोग ने महिलाओं को आगे बढने व अन्याय न सहने का संदेश दिया। इस अवसर पर अखिल शुक्ला ने कहानियों के मर्म पर चर्चा की। डा. रूपा सिंह ने बहनों को लेखन की बारीकियों से परिचित करवाया। कार्यक्रम में आईबी जैन व अन्यगण मान्य सदस्य शामिल हुए। इस पुस्तक की समीक्षा श्रीमती पूनम सेठी ने की। मंच संचालन श्रीमती  निरूपमा चतुर्वेदी ने किया। आभार नीलम सपना शर्मा व ज्ञान चंद जैन ने व्यक्त किया।