राव राजेन्द्र सिंह के 62 वे जन्मदिवस पर मास्क व सैनेटाइजर बांटे


राव राजेन्द्र सिंह के जन्मदिन पर मास्क व सैनेटाइजर बांटे


daylife.page 


मनोहरपुर (जयपुर)। मनोहरपुर कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह के 62 वे जन्मदिवस भाजपा कार्यकर्ताओं ने देवायुष सिंह के नेतृत्व में प्रभारी डॉ. रामसिंह जाट एवं डॉ. सुरेंद्र धनकड़ को मास्क, सेनेटाइजर एवं मरीजों को फल वितरित किये गए। इस अवसर पर सिंह ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी में चिकित्सकों ने कोरोना योद्धा के रूप में निरंतर सेवाएं दी है। हमें इनका सम्मान करना चाहिए। 
इस अवसर पर हाजी सरदार खान चौहान ने भी अपने विचार व्यक्त किये। जन्मदिवस समारोह में गिरधारी मीणा, ओमप्रकाश पटवा, सम्पूर्णानंद शर्मा, सन्तोष माधानी, रामप्रकाश नाई, नन्दलाल गुर्जर, बीएस बेनीवाल, महिपाल सिंह गुर्जर व छितर प्रजापत मौजूद रहे।