कार्यकर्ताओं को मुख्य BJP कार्यकारिणी में जगह देने की मांग


daylife.page 


मनोहरपुर (जयपुर)। अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. मजीद मलिक कमांडो के नेतृत्व में भाजपा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया से अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल भाजपा राजस्थान कार्यकारिणी में अल्पसंख्यक मोर्चा के कर्मठ व निष्ठावान कार्यकर्ता को मुख्य भाजपा कार्यकारिणी में जगह देने बाबत मिला।  


इस अवसर पर मोर्चा प्रदेश महामंत्री हमीद खान मेवाती, प्रदेश महामंत्री मुंसिफ अली खान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष फ़ारुख राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद कागज़ी, प्रदेश मंत्री मेहबूब कुरैशी, मोर्चा प्रदेश कार्यालय प्रभारी समीर मलिक व भाजपा ओ.बी.सी मोर्चा बारां जिला महामंत्री सी एल सुमन भी उपस्थित रहे।