भारतीय पर्यावरणविद ने जगायी थाइलैंड में पर्यावरण की अलख


www.daylife.page 

गाजियाबाद। बीते दिनों थाईलैंड के करावी शहर के मशहूर होटल चेन अमारी वायेज में जापानी कंपनी ग्लोरी साल्यूशन के कनैक्ट पार्टनर मीट की तीन दिवसीय कान्फ्रेंस का आयोजन हुआ। इस मीट में सिंगापुर के एशियाई ग्लोरी के प्रैसीडैंट बेन थ्रोप सहित भारत के माइक्रो साफ्ट इंडिया के डा. प्रशांत सिन्हा के अलावा विभिन्न देशों के ग्लोरी ग्लोबल साल्यूशन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर मीट के उपरांत विभिन्न देशों से आये प्रतिनिधियों ने भारत के पर्यावरणविद डा. प्रशांत सिन्हा के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया। 

इस दौरान दुनिया के प्रतिनिधियों के अलावा भारत के वैभव गणेकर, डायरेक्टर एवं कंट्री सेल्स मैनेजर प्रकाश कुमार, होटल चेन अमारी के महाप्रबंधक वूडी एवं कंपनी के एशियाई प्रेसीडेंट बेन थ्रोप एवं अन्य स्थानीय लोगों की उपस्थिति प्रमुख रूप से उल्लेखनीय थी। इस अवसर पर बेन थ्रोप ने डा. सिन्हा को वृक्षारोपण हेतु बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने थाइलैंड में भारत से आकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वृक्षारोपण जैसे पुनीत कार्य की अलख जगाकर महत्वपूर्ण कार्य किया है। ऐसे प्रयास निरंतर होने चाहिए और हमारी कंपनी इस दिशा में लगातार प्रयास करती रहेगी। होटल के महाप्रबंधक वूडी ने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की कि हमारे होटल के प्रांगण में वृक्षारोपण जैसा कार्य पहली बार हुआ। इसके लिए डा. सिन्हा बधाई के पात्र हैं और वृक्षारोपण जैसे अभियान में अब हमारा होटल भी भविष्य में बढ़-चढ़ कर भाग लेगा।