चीन की नियत : लता अग्रवाल

www.daylife.page  

1962 में आक्रमण करके चीन ने भारत की 38000 वर्ग किलोमीटर भूमि अधिगृहत कर ली थी। तब से लेकर अब तक इसकी नजरे भारत पर लगी रहती है और यह लूटने में लगा रहता है। पूरे भारतीय बाजार पर चीनी वस्तुओं का कब्जा है चीन की अर्थव्यवस्था भारतीय बाजार के कारण  मजबूत है। टीवी कंप्यूटर मोबाइल विधुत संयंत्र खिलौने सब उपलब्ध है यह बिना बिल के भी दे दिए जाते हैं। यह घटिया स्तर के व सस्ते होते हैं इनकी वजह से हमारे उद्योग बंद  होते जा रहे हैं।  अभी भी भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखकर खुलकर पाकिस्तान के साथ खड़ा है। जबकि शुरुआत पाकिस्तान ने की थी। भारत को चीन के बारे में  नए सिरे से विचार कर अपनी नीतियों में बदलाव करना चाहिए।

लेखिका : लता अग्रवाल, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)।