रामनवमी के अवसर पर कन्या पूजन एवं कन्याओं से आशीर्वाद लिया

राष्ट्रीय वरिष्ठ अनंत कुमार गुप्ता पत्रकार अखिल समाज सेवा दल ने बताया


सुनील जैन की रिपोर्ट 

www.daylife.page

जयपुर। जयपुर में संस्थापक एवं अध्यक्ष वर्षा नायक ने सर्वप्रथम शिक्षा वंचित बालिकाओं के परिवार से,अनाथ बच्चो व जिनके माता पिता गरीब है, खेती किसानी का काम करते है, ऐसे माता पिता जो पढाई  को फिजूल खर्च समझते है बच्चो को पढाना उचित नहीं मानते घर घर जाकर संपर्क किया। साथ संकल्प लिया कि जुलाई में बालिकाओं का दाखिला स्कूल में अवश्य करवाना है। इसी मुहिम में जनता से संपर्क किया और साथ में राष्ट्र में अखिल समाज सेवा दल के सभी सदस्यों को भी दिए निर्देश कि आप सभी अपने-अपने प्रदेशों में यह मुहिम चलाएं और उसका वीडियो फोटो संस्था में भेजें इससे बड़ा कोई राष्ट्र धर्म नहीं शिक्षा से वंचित बालिकाओं को शिक्षा ग्रहण कराई जाए अगर एक बालिका भी हमारे द्वारा शिक्षा ग्रहण करती है तो आने वाले समय में वह कई लाखों परिवारों को शिक्षा ग्रहण कर सकती है पर शर्त है उसकी हम सभी को शुरुआत करनी है। 

अखिल समाज सेवा दल ट्रस्ट संपूर्ण भारत में कार्य केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्वयंसेवी संस्था है आइए हम ट्रस्ट की अलख जगा संकल्प ले कि एक भी बच्ची पढने से वंचित ना रहे हम सब एक छोटी सी बात से जानते है। अगर हमे उस राज्य की उन्नति या गांव, शहर को समझना है तो किसी भी महिला से उसके परिवार या गांव कितना परिपक्व है। उस महिला की बोलचाल भाषा रहन-सहन से बखूबी पहचान सकते है क्योंकि महिला पढी होगी तो उसका व्यहार भी वैसा होगा अगर देश राज्य,राष्ट्र को सुशिक्षित करना है तो महिलाओ को जगाना होगा। 

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त साहित्यकार राष्ट्रीय मार्गदर्शक डा. ममता नौगरेया बदायू राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार डा. यशवंत भंडारी  से विचार विमर्श करने के उपरांत यह निर्णय लिया गया वह सभी राष्ट्र के पदाधिकारी ने इस राष्ट्रीय कार्य के लिए संस्थापक एवं अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी। हमेशा की तरह राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार नायक भी मौजूद थे।