इतिहास पर बेवजह विवाद क्यों?

www.daylife.page

अभी समाजवादी पार्टी के  विधायक अबू आजमी  द्वारा  औरंगजेब का गुणगान करने का विवाद थमा भी नहीं है । पूरा महाराष्ट्र सुलग चुका है हिंदू समुदाय औरंगजेब की कब्र खुदवा कर वहां से हटाने की मांग कर रहा है। अब सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन राणा सांगा को गद्दार बता रहे हैं। उनके इस बयान से आगरा में अखिल भारतीय हिंदू संगठन सड़क पर उतर आए हैं। रामजीलाल सुमन के त्यागपत्र की मांग कर रहे हैं। इस बयान से जोधपुर के हिंदू व राजपूत समाज में भी आक्रोश है। धीरे-धीरे यह पूरा देश सुलग उठेगा। 

सांसद और विधायक अपने पद की गरिमा का तो ध्यान रखें। उन्हें जनता ने देश हित व विकास के लिए चुना है। देश में अराजकता, हिंसा व आगजनी फैलाने के लिए नहीं चुना है। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी के सदस्यों को इस प्रकार के  विवादित बयान देने पर सख्ती से रोक लगाये। स्वयं भी वाणी पर संयम रखें।देश के हिंदू व मुसलमान को इस इतिहास से कोई मतलब नहीं है सब आराम से रह रहे हैं। देश के कर्णधार ही देश में आग लगा रहे है। अगर ऐसे सांसदों व विधायकों पर कोई सख्ती नहीं बरती गई तो क्या देश अराजकता की ओर नहीं बढ़ेगा।

लेखिका : लता अग्रवाल, चित्तौड़गढ़।