बुलडोजर शासन

www.daylife.page

यूपी सरकार के बुलडोजर शासन को देखकर कई राज्यों ने भी बुलडोजर चलाएं। अतिक्रमण हटाना आवश्यक है परंतु जिस क्षेत्र में बुलडोजर चलाया जाता है वहां वर्षों से गरीबों की झोपड़ियां या अमीरों की इमारतें होती है लेकिन अचानक से बुलडोजर चलाने से वह सब बेघर हो जाते हैं। जब यह निर्माण होता है तो जिम्मेदार प्रशासन द्वारा रिश्वत लेकर अनदेखा कर दिया जाता है। सरकार बदलती है। प्रशासन बदलता है। अतिक्रमण के नए नियम बनते हैं। लेकिन इस प्रकार बुलडोजर चलाना उचित नहीं है। उनको नियत अवधि तक खाली करने का समय देना चाहिए। उनके पुनर्वास की भी सरकार को व्यवस्था करनी चाहिए। उसके बाद अतिक्रमण हटाया जाए। 

लेखिका : लता अग्रवाल, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)