लोकतंत्र को शर्मसार किया

www.daylife.page  

देश का विकास व उन्नति करने के बजाय संसद में गड़े मुर्दे उखाड़े जा रहे हैं। जिनका कोई मतलब ही नहीं है। संसद में हंगामा व धक्का मुक्की हुई और भाजपा के सांसद प्रताप सारंगी व मुकेश राजपूत घायल हो गए हो गए।  जिनको देश हित व जनहित के लिए जनता ने संसद में भेजा वे ऐसी घटिया हरकतें करते हैं। जनता ने भी दूरदर्शन पर सब कुछ देखा और अपने आपको अपमानित महसूस किया। अगर यही स्थिति रही तो देश कैसे चलेगा। आपस में लड़ रहे हैं तो विदेशी ताकतों से कैसे लड़ेंगे। हमारे घरेलू झगड़े देखकर विदेशी ताकतों का हौसला बढ़ेगा, व विश्व में  भारत देश की बदनामी होगी।

लेखिका : लता अग्रवाल, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)।