गौरव हॉस्पिटल में डॉक्टर्स सम्मान समारोह

जाफर लोहानी 

www.daylife.page 

मनोहरपुर (जयपुर)। सामाजिक कार्य में अग्रणीय संस्था मदद फाउंडेशन की टीम द्वारा गौरव हॉस्पिटल में डॉक्टर्स सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिस में हॉस्पिटल के डायरेक्टर तपेश त्यागी डॉक्टर कमलेश जगाती डॉक्टर रजनी प्रभा का सम्मान किया गया। 

हॉस्पिटल के डायरेक्टर तपेश त्यागी का कहना है की दरअसल, एक जुलाई को ही डॉक्टर्स डे मनाने की खास वजह यह है कि ये दिन महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय (Doctor Bidhan Chandra Roy) की जयंती के साथ-साथ उनकी पुण्यतिथि का भी प्रतीक है। 

डॉक्टर्स डे का पहला उत्सव 28 मार्च, 1933 को विंडर, जॉर्जिया , संयुक्त राज्य अमेरिका में मनाया गया था। 

इस अवसर पे डॉक्टर रजनी प्रभा ने कहा की इस दिन को मनाने का मकसद डॉक्टर्स के योगदान, उनके कार्यों के बारे में लोगों को जागरूक करना है। जो अपने सुख-दुख को त्याग कर मरीजों के लिए जीते हैं। समाज को रोगमुक्त रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, तो उनके इस योगदान को सेलिब्रेट करना है 

संस्था एडमिन गणपत सिंह ने बताया की डॉक्टर्स को भगवान का दर्जा दिया गया है  कोविड संक्रमण के दौरान डॉक्टर्स ही थे, जो बिना अपनी जान की परवाह किए घंटे लगातार ड्यूटी कर रहे थे। कई डॉक्टर्स ने अपनी जान भी गंवा दी। इन डॉक्टर्स के बलिदान को भी आज के दिन याद किया जाता है। 

इस मौके पे डॉक्टर्स ने केक काट का एक दूसरे को खिलाया और संस्था की तरफ से उनको मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया इस अवसर भाजपा से राज शर्मा डॉक्टर विजयलक्ष्मी दीक्षित सरोज कुमारी सुनील शर्मा साधना सेठी मौजूद रहे।