निरंकारी इंग्लिश मीडियम में समागम का हुआ आयोजन
अरशद शाहीन 

www.daylife.page 

टोंक। बृज विहार कॉलोनी स्थित निरंकारी सत्संग भवन में इंग्लिश मीडियम समागम का आयोजन कोटा से आई हुई विदुषी बहन ममता मखीजा के सानिध्य में आयोजित किया गया।

टोंक में हुए इस समागम में अंग्रेजी भाषा में अपने विचार व्यक्त करते हुए विदुषी बहन ममता मखीजा जी ने कहा कि जीवन में श्रद्धा भक्ति बहुत जरूरी है तभी जीवन में सुकून बना रहता है। जीवन में अनेक प्रकार की परिस्थितिया आती हैं लेकिन अगर परमात्मा की भक्ति जीवन में है और परमात्मा के ऊपर विश्वास अभी तक बना हुआ है तो फिर इंसान विचलित नहीं होता बल्कि सहज अवस्था में जीवन जीता है। जो इंसान इस निरंकार से जुड़ा है वह हर परिस्थिति में सहज अवस्था में रहता है। भाषा चाहे कोई भी हो पर बोल में मिठास जरूरी है इंसानों के बीच मिलवर्तन जरूरी है चाहे इंसान छोटा हो या बड़ा चाहे इंसान गरीब हो या अमीर इंसानी जीवन में ही परमात्मा की भक्ति की जा सकती हैं।

 हम सभी परमात्मा के बच्चे हैं फिर भी थोड़े से स्वार्थ या जलन की भावना से प्रभावित होकर हम किसी का भी बुरा सोच लेते हैं जबकि अगर हम वह स्वार्थ और जलन की भावना अपने दिल से निकाल दें तो हमारे जीवन में बहुत शांति आ जाएगी। आज हम इंग्लिश मीडियम समागम में अनेकों विचार कविता भजन अंग्रेजी भाषा में श्रवण कर रहे हैं तो भाषा चाहे कोई भी हो पर उसमें अपनापन होना जरूरी है भाषा चाहे समझ में आए या ना आए पर प्रेम नम्रता और भक्ति भरे भाव हर कोई पहचान लेता है और जब हम अच्छे विचार सुनते है तो फिर हम में भी वही गुण आने लग जाते हैं इसलिए हमेशा संतों का संग जीवन में बना रहे और हम हर बुराई से दूर रहें और सतमार्ग पर आगे बढ़ते चले जाएं।