वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेन्द्र रावत जे पी सेनानी सम्मान से सम्मानित होंगे

www.daylife.page 

नयी दिल्ली। 25 जून को नयी दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में जेपी आंदोलन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर संपूर्ण क्रांति आंदोलन महोत्सव में वरिष्ठ पत्रकार,लेखक एवं पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत जे पी सेनानी सम्मान से सम्मानित होंगे। इनके अलावा प्रमुख आंदोलन कर्मी रघुपति, कुमार अनुपम, पूर्व मंत्री बिहार श्याम रजक, प्रसिद्ध समाजवादी श्याम गंभीर एवं वरिष्ठ गांधीवादी एवं महात्मा गांधी स्मारक ट्रस्ट बाराबंकी के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा जेपी सेनानी सम्मान से सम्मानित होंगे। 

यह सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल एवं केन्द्रीय तिब्बती प्रशासन के पूर्व प्रधानमंत्री प्रोफेसर समदोंग रिनपोछे द्वारा प्रख्यात विचारक रघु ठाकुर, प्रख्यात गायक भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा, पद्मश्री विमल कुमार जैन, प्रख्यात पत्रकार के विक्रम राव एवं राहुल देव, अखिल भारतीय संत समाज के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज, पूर्व सांसद राजा मानवेन्द्र सिंह, पूर्व डीजीपी आमोद कंठ, कुलपति सिद्धू कान्हू यूनिवर्सिटी दुमका प्रो बिमल प्रसाद सिंह एवं कुलपति महात्मा गांधी केन्द्रीय यूनिवर्सिटी संजय श्रीवास्तव, मेजर जनरल अनुज माथुर,  रेजिडेंट कमिश्नर जे एण्ड के आई ए एस रश्मि सिंह, निदेशक सेंट्रल काटेज इंडस्ट्री कारपोरेशन मनोज लाल व नरकटिया गंज, बिहार की विधायक रश्मि वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में जेपी अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र के सौजन्य से प्रदान किया जायेगा।