ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय का ज्ञान दीक्षा महोत्सव सम्पन

ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय नारी शक्तिकरण का प्रत्यक्ष उदाहरण : किरण बेदी 

सुनील जैन की रिपोर्ट 

www.daylife.page 

दूदू/जयपुर। ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय जयपुर के 16 वर्षों का सफर सफलता पूर्वक पूर्ण होने पर बुधवार को 14वें ज्ञान दीक्षा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि  पूर्व राज्यपाल और देश की पहली महिला आईपीएस अफसर किरण बेदी  एवं विशिष्ट अतिथि  पुलिस  महानिदेशक उमेश मिश्रा, विशिष्ट अथिति  प्रोफेसर किरण हजारिका, प्रो वाइस चांसलर इग्नू विशेष अथिति तीरथराम विश्वविद्यालय की चेयरपर्सन  मिथलेश गर्ग,  विश्वविद्यालय के एडवाइजर और सीईओ वेदांत गर्ग मौजूद रहे कार्यक्रम की शुरुआत में माननीय किरण बेदी द्वारा पहली उपाधि 

 डॉ. अच्युत सामंत उपाधि को दी गई उसके बाद  उमेश मिश्रा पुलिस महानिरीक्षक को  समाज में अपना अनुकरणीय योगदान के लिए इस मान्यता में पीएचडी मानक उपाधि से सम्मानित किया गया।                       

विश्वविद्यालय की 25 छात्राओं को डॉ किरण बेदी द्वारा स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक से नवाज़ा गया। विश्वविद्यालय में शोध,मेडिकल, पैरामेडिकल, योगा, तकनीकी, प्रबंधन, पत्रकारिता एवं कानून जैसे क्षेत्रों में सभी छात्राओं को स्नातक एवं स्नातकोत्तर की उपाधि दी गई। विश्वविद्यालय के सलाहकार एवम कार्यकारी अधिकारी वेदांत गर्ग जी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है आज हमारी छात्राओं को डॉ किरण बेदी देश की पहली आईपीएस अधिकारी का आशीर्वाद मिला और उनके कमलों द्वारा उन्हें उपाधि और पदक मिले। 

किरण बेदी ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तीकरण का एक प्रत्यक्ष उदाहरण है ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय है आज महिला हर क्षेत्र में आगे है। उन्हे सिर्फ अच्छी शिक्षा और दिशा की जरूरत होती है। महिलाओं को आत्मबल आत्मरक्षा आत्मनिर्भर बनना चाहिए। हम सभी जानते है। ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय की बेटियां उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। बेटियों का यह शानदार प्रदर्शन, भविष्य के विकसित भारत की सुनहरी तस्वीर प्रस्तुत करता है। महिला शिक्षा आज सशक्त समाज का एक बेहतरीन उदाहरण है और उनके द्वारा किए गए कार्य के उनकी उपलब्धि और भी सराहनीय है।  

इसके साथ  विश्व विद्यालय विश्वविद्यालय के सीईओ एवं सलाहकार जेवियन वेदांत गर्ग ने सभी छात्राओं को उनके क्षेत्र में उपाधि मिलने पर उन्हे बहुत  शुमकामनाएं दी   और कहा कि विश्विद्यालय निरंतर महिला शिक्षा  के लिए कार्य करता रहेगा और आज विश्विद्यालय के छात्राएं हर क्षेत्र  में अपनी सेवाएं दे रही है और  समाज का और हमारे  विश्व विद्यालय  का नाम रोशन कर रहे है इसके साथ ही सभी को  समाज सेवा के महत्व को समझना और उसमें सक्रिय होना राष्ट्र-निर्माण के साथ-साथ आत्म निर्माण के लिए भी जरूरी है।