सुखवीर सिंह जौनपुरिया ने निवाई में मतदान की अपील की

अरशद शाहीन 

www.daylife.page 

टोंक। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता ने सांसद प्रत्याक्षी सुखवीर सिंह जौनपुरिया के साथ निवाई विधानसभा के ग्राम पहाड़ी, सिरस, बस्सी, बहड जानका, मौजा ग्रामो मे जनसंपर्क करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए एक बार फिर से मोदी सरकार बनाने का आह्वान किया, मेहता ने मोदी और भजनलाल की डबल इंजन सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कांग्रेस की नीती रीती पर  प्रहार किये। 

इस अवसर पर निवाई पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा, पूर्व जिलाप्रमुख सत्यनारायण चौधरी, प्रधान रामावतार लागड़ी,पूर्व प्रधान ममता जाट, शंकर काका, मण्डल अध्यक्ष दयाराम जाट,मदनलाल सैनी, देवराज गुर्जर सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।