भाजपा टोंक ने तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहाँ शेख का पुतला फूंका

अरशद शाहीन 

www.daylife.page 

टोंक। प्रदेश देश भाजपा के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी टोंक द्वारा घंटाघर पर तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहाँ शेख का पुतला फूंका गया। शाहजहाँ पर संदेशखाली में महिलाओं के यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने का आरोप है। भाजपा और संदेशखाली की महिलाओं के आंदोलन ने बंगाल सरकार को घुटनों पर ला दिया और इसी के चलते उन्हें मजबूरन शाहजहां शेख को गिरफ्तार करना पड़ा। भाजपा के लगातार आंदोलन की वजह से यह सरकार मजबूर हुई शाहजहां शेख को गिरफ्तार करने के लिए। पहले से ही यह सरकार स्वीकार ही नहीं कर रही थी कि ऐसा कुछ संदेशखाली में हुआ है।यह गिरफ्तारी नहीं है, यह ममता सरकार द्वारा की गई आश्वासनपूर्ण गिरफ्तारी है कि आपको जेल में कुछ नहीं होगा, पूरी 5 स्टार सुविधा मिलेगी, मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की अनुमति है। जब तक शाहजहाँ शेख केंद्रीय एजेंसियों के पास नहीं जाता, तब तक न्याय मिलने वाला नहीं है। 

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष हंसराज धाकड़, जिला परिषद सदस्य लवेश मीणा, मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, आई टी संयोजक लोकेश गुप्ता, महिला संयोजक अंजलि गुप्ता, देवराज खाटरा, राजू कश्यप, उपप्रधान रामकेश मीणा, ममता शर्मा, विनय सिंह ताखर, तौसीफ खान, रामावतार कीर, अनिल टिक्किवाल, सुनील कश्यप, विनोद मेहरा, राजेश, विक्रम, सचिन, आकाश, खुशीराम, राकेश, भागचंद सहित अन्य मौजूद रहे।