टोंक जिले में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ

अरशद शाहीन 

www.daylife.page 

टोंक। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय टोंक में आयोजित ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ विशेष अतिथि प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा एवं कोटा संभाग लोकसभा चुनाव प्रभारी ओपी यादव मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा एवं टोंक- सवाईमाधोपुर लोकसभा चुनाव प्रभारी  बिरदी चंद चौधरी अध्यक्षता टोंक जिला अध्यक्ष भाजपा राजेंद्र  पराणा द्वारा सरस्वती पूजा के साथ किया गया। 

महामंत्री  सुभाष  सामोता एवं  प्रभु  बाडोलिया भी उपस्थित रहे। बिरदी चंद चौधरी ने सभी भाजपा पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वह घर-घर जाकर मोदी  द्वारा किए गए विकास कार्यों से ग्राम वासियों किसानों को अवगत कराये और नमो एप डलवाए। तथा उनसे सुझाव एवं समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर फीडबैक देवे। ओपी यादव संभाग प्रभारी ने सर्वप्रथम तो मोदी  और सभी श्रोताओं से आग्रह किया कि आप गांव-गांव जाकर लोगों।  जाति-किसान गरीब महिला और युवा को मोदी  की किसी योजना से वंचित नहीं रहने दे। 

उनकी समस्याओं और सुझावों को आगे तक भेजें तथा मोदी जी के 400 पार के लक्ष्य को पूर्ण करने में रोजाना 2 घंटे का समय इन्हीं लोगों के बीच में बिताए। राजेंद्र पराणा ने कहा कि मोदी  के विकास कार्यों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए समर्पण भाव से हर एक कार्यकर्ता को चुनाव तक लगातार कार्य करते रहना है। टोंक जिला भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष  श्योराज जाट ने कार्यक्रम समापन पर धन्यवाद दिया। विनय सिंह ताखर ने सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया। बैठक संचालन  राजेंद्र सराधना ने किया। 

बैठक में  धर्मराज गुर्जर मंडल अध्यक्ष टोंक देहात  किशन गोपाल जाट मेहन्दवास मंडल अध्यक्ष कमलेश यादव मंडल अध्यक्ष टोंक शहर किसान मोर्चा  कजोड़ झांझड़ा मंडल अध्यक्ष टोंक देहात किसान मोर्चा  ऋतुराज गुर्जर मंडल अध्यक्ष देवली किसान मोर्चा  जगदीश लंगडी मंडल अध्यक्ष नटवाड़ा किसान मोर्चा विनोद माहुर  रामनारायण यादव , शंभू शर्मा ,गणेश मोदी ,बबलू सैनी ,मुरली यादव ,रामस्वरूप जवलिया ,संतराम चौधरी, बलबीर चौधरी एवं किसान मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।