टोंक में भाजपा कार्यकर्ता बैठक अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित

अरशद शाहीन 

www.daylife.page 

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी टोंक की जिला कार्यकर्ता बैठक अग्रवाल धर्मशाला टोंक में आयोजित हुई। बैठक में टोंक सवाई माधोपुर भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनापुरिया का स्वागत सम्मान किया गया। बैठक में टोंक सवाई माधोपुर से भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने कहा कि क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद लेकर तीसरी बार जीत हासिल करेंगे।

उन्होंने कहा कि देश, प्रदेश व टोंक सवाईमाधोपुर के विकास के लिए भाजपा को जीताना है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हम सब कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्पित हो। आज नरेंद्र मोदी का लोहा पूरी दुनिया मान रही हैं।सभी कार्यकर्ताओं को मतदान प्रतिशत बढ़ाकर 400 से अधिक सीटे लाकर फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का संकल्प लेना है। 

उन्होंने कहा कि राजस्थान की भाजपा सरकार ने आते ही पेंशन में वृद्धि की है, किसान सम्मान निधि बढ़ाई है, पेट्रोल डीजल के दामों में भी काफी कमी आई है। सिलेंडर सस्ता करने का काम भाजपा ने किया है। क्षेत्र की चौड़ी चौड़ी सड़कें भी पीएम सड़क योजना से बनी है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनापुरिया को रिकॉर्ड मतों से जिताकर और नरेंद्र मोदी को पुनः एक बार प्रधानमंत्री बनकर विकसित भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाएंगे।टोंक सवाई माधोपुर में,राजस्थान में,देश मे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा हैट्रिक बनाएंगी। भाजपा ही विकास की पर्याय है। 

भारतीय जनता पार्टी ही गरीबों के विकास के लिए संकल्पित है मोदी सरकार के साथ-साथ अब हमारी डबल इंजन की भजनलाल शर्मा सरकार ने भी अपने घोषणा पत्र को पूरा करने का काम शुरू कर दिए हैं।हम सबको मिलकर 2047 के लिए 2024 की भाजपा सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में  बनानी है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता,विधायक रामसहाय वर्मा, जिला प्रमुख सरोज बंसल, नरेश बंसल, पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा,सत्यनारायण चौधरी, श्याम लाल जैन, विजय बैंसला, रामनिवास गुर्जर, चंद्रवीर सिंह चौहान, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन,जिला महामंत्री विष्णु शर्मा,प्रभु बाडोलिया, संत कुमार जैन, प्रधान सकराम चोपड़ा, रामावतार लांगड़ी, पालिकाध्यक्ष भरत लाल सैनी, दीपक संगत, ओम पांडे, जिला मंत्री जितेन्द्र चौधरी, गणपत पहाड़िया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष उदयलाल गुर्जर, हंसराज धाकड़, सुनील जैन, पूर्व प्रधान जगदीश गुर्जर, रामचन्द्र गुर्जर, शकुंतला वर्मा, नीलिमा आमेरा, सजनी चौधरी, रतन लाल चौधरी, बेनी प्रसाद जैन, अंजलि गुप्ता, पं महावीर शर्मा, वकार खान, प्रधान काबरा, ओमप्रकाश गुप्ता, लोकेश गुप्ता, बीना छामुनिया, मंडल अध्यक्ष धोलू गुर्जर, किशनगोपाल जाट, रामकिशन गुर्जर, राजेश शर्मा, शैलेंद्र जैन, महावीर गुर्जर, लक्ष्मीनारायण मीणा, राजेन्द्र राणावत, देवराज गुर्जर, मदन लाल सैनी, गोपाल सिंह, राशिद खान, कमलेश यादव, गणेश सैनी, विक्रम फुलवाडीया, किसनलाल गुर्जर, शिवजीराम मीणा, जयनारायण वर्मा, महेंद्र सिरोठा, जुली शर्मा, सत्यनारायण चन्देल, रामजीलाल बैरवा ,बबलू टैंकर, उमराव सिंह, जगदीश राजावत, नंद लाल छान, जितेंद चौधरी, मनीष सिसोदिया, बुधराम मीणा, शंकर विजय, मोहर सिंह गुर्जर सहित अन्य मौजूद रहे।