गांधी खेल मैदान में कुश्ती प्रतियोगिता का समापन समारोह

अरशद शाहीन 

www.daylife.page 

टोंक। मुख्यालय स्थित गांधी खेल मैदान में सद्भावना सेवा संस्थान द्वारा कुश्ती प्रतियोगिता के समापन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अकबर खान, अध्यक्ष रेल लाओ संघर्ष समिति टोंक का सद्भावना सेवा संस्थान द्वारा माला, साफा व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस कुश्ती प्रतियोगिता में टोंक केसरी मुबीन अखाड़ा बंदे अली खां विजेता बने, वही टोंक-बनास किताब समीर अखाड़ा मरदान शाह ने अपने नाम किया। इसी प्रकार भीम अदनान कय्यूम अखाड़ा मरदान शाह, सद्भावना टोंक कुमार केसरी जानिद अखाड़ा माशे खा, सद्भावना जूनियर कुमार अलफेज अखाड़ा माशे खा, जाहिद अखाड़ा मरदान शाह 45 किलो वर्ग में एवं 40 किलो वर्ग में गोलू अखाड़ा मरदान शाह ने जीत हासिल करके यह खिताब अपने नाम किया।

इस कुश्ती प्रतियोगिता में टोंक जिले के सातों अखाड़े के उस्ताद-वे-खलीफा मौजूद रहे। अकबर खान ने संस्था संरक्षक मोहम्मद रफीक अध्यक्ष, मोहम्मद आसिफ पार्षद, सचिव मोहम्मद शकील साबिर, कोषाध्यक्ष अच्छे मियां, उपाध्यक्ष शाहिद मियां, सहायक सचिव अब्दुल कादिर, उपकोषाध्यक्ष सरफराज नवाज, सदस्य मोहम्मद नासिर, मुकेश किराण आदि को बहुत बहुत बधाई दी।