अखिल समाज सेवा दल के पदाधिकारियों की नई नियुक्ति के आदेश

सुनील जैन की रिपोर्ट 

www.daylife.page 

जयपुर। अखिल समाज सेवा दल के सभी सम्मानित पदाधिकारियों,सदस्यों और साथियों को सूचित करते हुए हर्ष कि अनुभूति हो रही कि आप सभी के सहयोग से संगठन का विस्तार पूरे भारत में फैल चुका है। जिसकी जानकारी समय-समय पर आप सभी बंधुओ को संगठन देता रहा है।

जैसा कि आप सभी को मालूम है कि अखिल समाज सेवा दल द्वारा प्रति वर्ष 05 मार्च को संस्था के पदाधिकारियों के कार्य कि समीक्षा कि जाती है। समीक्षा के आधार पर वही नई नियुक्ति दी जाती है जो कि संगठन के विधान के नियमानुसार होती है। जिसमे सभी पदाधिकारियों सदस्यों और कार्यकर्ताओं को नए सिरे से चुना जाता है।

नियमानुसार अखिल समाज सेवा दल ट्रस्ट के राष्ट्रीय कार्यालय जयपुर राजस्थान के निर्देश पर राष्ट्रीय कार्यकारणी कि तृतीय बैठक होटल दी वाइट टाउन जयपुर में आयोजित की गई, जिसमे संगठन के पदाधिकारी गण शामिल रहे।

संस्थापक अध्यक्ष वर्षा नायक ने आयोजित बैठक में पदाधिकारियों के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि वर्ष 2023 कि कार्यकारणी भंग की जाय। वही निर्णय पर निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार नायक को पूरे देश भर में अखिल समाज सेवा दल के सदस्यों से संपर्क कर कार्य के आधार पर श्री नायक उनको जवाबदारी देगे। साथ ही जो पहले पदाधिकारी, सदस्य थे उनके कार्य और योगदान को देखते हुए लिए पुनः राष्ट्रीय और राज्य कार्यकारणी में शामिल किया जाए।

संस्थापक अध्यक्ष ने कहा कि निर्देश का पालन के साथ सभी जवाबदारी राष्ट्रीय महासचिव की होगी, वही उनको 03 महीने का समय दिया जाता है कि वो सभी सदस्यों से संपर्क करें उनकी जानकारी एकत्रित करें,और प्रत्येक रविवार को कार्यालय में संपर्क कर पूरा लेखा जोखा के साथ और फिर से पदाधिकारियों, सदस्यों और कार्यकर्ताओं को मनोनीत पत्र देवें। संस्थापक अध्यक्ष द्वारा दी गई जबावदारी पर राष्ट्रीय महासचिव ने अखिल समाज सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया और निर्णय का पालन ईमानदारी के साथ किया जायेगा।