रोटरी क्लब पर्ल व यूनिचार्म इंडिया द्वारा महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम

www.daylife.page

जयपुर। रोटरी क्लब जयपुर पर्ल व यूनिचार्म इंडिया प्रा. लि. द्वारा महिलाओं के लिए अतरंगी हाइजीन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत वैदिक पीजी कॉलेज व आश्रय केयर होम की लड़कियों को स्वच्छता व सेनेटरी नैपकिन के प्रयोग की जानकारी दी। महिलाओं को मासिक धर्म के समय क्या क्या परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनके समाधान सुझाव दिए गए। 

कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित सभी लड़कियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन वितरित किए। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजस्थान यूनिचार्म की CSR-मैनेजर नित्या चौधरी, मुख्य अतिथि वरिष्ठ विशेषज्ञ स्त्री एवं प्रसूति महिला चिकित्सालय डॉ शालिनी राठौर एवं वैदिक पीजी कॉलेज की प्राचार्य संगीता गोकटे ने अपने विचार व्यक्त किये। इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब जयपुर पर्ल की अध्यक्ष गायत्री शर्मा, सचिव रेखा कौशिक, रेखा गोयल, रेनू सिंह, राजकुमारी रावत, संतोष मखीजा, पूष्पा सैनी, कमलेश बोयत, अंजना वर्मा, राजकुमारी गोयल, रंजना तिवारी, अमिता किराड उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन रोटेरियन अनुराधा शर्मा व नीलम खान के द्वारा किया गया।