शिवजी के दीवाने रंज ओ गम से मुरझाया नहीं करते : सोनी
जाफर खान लोहानी 

www.daylife.page 

मनोहरपुर (जयपुर)। भामाशाह डी के सोनी ने कहा कि शिव जी के दीवाने रंज ओ गम से मुरझाया नहीं करते यह शब्द सोनी ने महाशिवरात्रि पर शिवजी के दर्शन करने के बाद में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहे।                              

उल्लेखनीय है कि मनोहरपुर कस्बे सहित आसपास के समुचित क्षेत्र में शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया सुबह से शाम तक शिव मंदिरों में पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। 

मंदिरों में शिव भक्तों ने विधिवत गाजर आक धतूरा भांग बिलपत्र चढ़ाते हुए शिव बाबा की पूजा अर्चना की, विवाहित महिलाओं ने बाबा के जेगढ़ चढ़ाई तथा रिश्तेदारों को कपड़े भी उपहार में दिए, इधर मंदिरों में पूजा के लिए श्रद्धालुओं को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा! कई मंदिरों में भजन का भी आयोजन हुआ। मंदिरों में सुबह से ही पूरे दिन जिला अभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा मंदिर के बाहर लगी अस्थाई दुकानों पर महिलाओं और बच्चों ने खरीदारी की।