एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर मैत्री भाव से मनाया फाग महोत्सव

हेरिटेज निगम मुख्यालय में हुआ फाग महोत्सव

www.daylife.page 

जयपुर। नगर निगम जयपुर हैरिटेज मुख्यालय में फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें महिला कर्मियों ने ऋणहर्ता गणेश जी को गुलाल लगाकर एवं फूल अर्पित कर फाग महोत्सव का शुभारंभ किया।

फाग महोत्सव के दौरान महिलाओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर फाग महोत्सव मनाया। महोत्सव में महिलाओं ने फाग के नैना नीचा करले श्याम, रंग मत डाले रे कानुडा, कीर्तन की है रात, पैदल आशिया सांवरिया खाटू नगरी आदि गीत गाकर व नाच गाना करते हुए बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ फाग महोत्सव मनाया।

फाग महोत्सव में महापौर श्रीमती मुनेश गुर्जर, अतिरिक्त आयुक्त सुश्री रौनक बैरागी, उपायुक्त सतर्कता पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ आदि अधिकारियों ने शामिल होकर महिला कर्मियों को होली की शुभकामनाएं दी।