चुनावी इलेक्ट्रारल बॉण्ड को लेकर कांग्रेस कमेटी टोंक द्वारा धरना

अरशद शाहीन 

www.daylife.page 

टोंक। मोदी सरकार के दबाव में एसबीआई द्वारा राजनैतिक दलों को मिले चुनावी चन्दे इलेक्ट्रारल बॉण्ड को सार्वजनिक नहीं करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी टोंक द्वारा जिला अध्यक्ष हरि प्रसाद बैरवा की अध्यक्षता में गांधी पार्क टोंक में धरना दिया। घंटाघर से सुभाष बाजार तक पैदल मार्च निकाल कर एसबीआई बैंक के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। 

धरने में सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हरि प्रसाद बैरवा ने कहा कि सर्वाच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद एस.बी.आई. जानकारी देने से मोदी सरकार के दबाव के कारण और समय मांग रहा उन्होंने कहा कि 2017 से चुनाव बॉण्ड में लगभग 12,000 करोड़ रुपये प्राप्त हुए उसमें 55 प्रतिशत अकेले भाजपा को मिला है उन्होंने कहा कि दानदाताओं की जानकारी सार्वजनिक करने में बहाने बना रहा 30 जून तक का समय मांग रहे है उससे पहले लोकसभा चुनाव हो जायेगा भाजपा जमकर चुनाव में उस पैसे को खर्च करेगी। भाजपा सार्वजनिक संस्थाओं का उपयोग कर काले धन को छिपाने में कर रही है। 

उन्होंने कहा कि चुनावी बॉण्ड बड़े कार्पोरेट, घरानों को ध्यान में रखकर लाया गया है ताकि चुनाव में सत्ता रूढ़ पार्टी चुनाव में काले धन का चुनाव में दबाकर इस्तेमाल करें। दिनेश चौरासिया, शब्बीर अहमद, शिवजीराम मीणा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अलका बैरवा, सेवादल जिलाध्यक्ष अब्दुल खालिक, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज गुंजल, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष युसुफ इंजिनियर, सरपंच संघ प्रदेश उपाध्यक्ष हंसराज फागणा, ब्लॉक अध्यक्ष इरशाद बेग, धमेन्द्र सालोदिया, अजमल देवपुरा, मणिन्द्र बैरवा, जर्रार खान, मोहम्मद शकील, इम्तियाज खान आदि लोगों ने धरने को सम्बोधित करते हुए भाजपा द्वारा चुनावी बॉण्ड तथा संवैधानिक संस्थाओं के दुरूपयोग कर विपक्ष को कमजोर करने की बात कही। 

जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता जर्रार खान ने बताया कि देहात ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशी देवी मीणा, महिला सेवादल जिलाध्यक्ष शबाना, अजीज कुरेशी, इरशाद खान सेवादल, मुराद गांधी, एडवोकेट शकीलुर्रहमान, फोजूराम मीणा, युसुफ युनिवर्सल, मुदस्सर जिशान, विनोद बोकण युवा कांग्रेस अध्यक्ष, आतीफ नक़वी, राजेश खटाणा, शोकत कायमखानी, सुरेन्द्र रेगर, उमर अली ड्राइवर, लियाकत चन्दलाई, फिरोज नागौरी पार्षद, ताबिश अजमल पार्षद, विकास लोदी पार्षद, मूलचन्द बैरवा मण्डल अध्यक्ष, नवीन कुमार, मोतीलाल बैरवा, गोविन्दराम, हनुमान यादव, रामदयाल बैरवा, मनमोहन गुर्जर, रामलाल सेनीवाल, विजय सेनीवाल, विजेन्द्र वर्मा, मनीष चौकी, चन्द्रप्रकाश मीणा, अशोक महावर, चन्द्रप्रकाश मेहता, अख्तर खान पार्षद, शेलेष गुर्जर, आकाश बैरवा, मासूम अली, नईम सेवादल, अकबर गुलजार, अनवर आदिल आदि के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताआें ने धरने प्रदर्शन में भाग लिया।