सुंदरलाल के आकस्मिक निधन गहरा दुःख व्यक्त किया
जाफर खान लोहानी 

www.daylife.page 

मनोहरपुर (जयपुर)। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा सुंदरलाल का आकस्मिक निधन हृदय गति रुक जाने के कारण हो गया सुनकर बहुत दुख हुआ। 

आल राजस्थान इलेक्ट्रिसिटी एम्प्लॉय फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमावत, प्रदेश महामंत्री मोहम्मद युसूफ कुरैशी, प्रदेश सचिव हाजी मोहम्मद मेहराज हाशमी, महेश किराड़, एस एन शर्मा, उपाध्यक्ष रमजान खान,अलवर के अध्यक्ष रमेश वर्मा चक्रवती शर्मा अब्दुल हमीद खान मनीष बेरवा आदि ने बताया कि वह मजदूरों के हितेषी और किसान और कर्मचारियों के मांगों के प्रति बड़े संवेदनशील थे उन्होंने कर्मचारी आंदोलन में सक्रियता निभाई थी। 

वह मजदूर किसानों और कर्मचारियों के नेता के साथ जन  हितेषी भी थे कई बार राजस्थान में बिजली कर्मचारियों के आंदोलन करने पर उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई थी वह बिल्कुल सरल स्वभाव के व्यक्तित्व के धनी थे। ऑल राजस्थान इलेक्ट्रिसिटी एम्पलाइज यूनियन इंटक के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य उनके आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हैं। ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि मलिक उनको स्वर्ग में स्थान दें और उनके घर वालों को इस दुख की घड़ी सहने की शक्ति प्रदान करें। पूरे राजस्थान से भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।