आमलियों का बास में देवनारायण भगवान के भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

जाफर खान लोहानी 

www.daylife.page 

मनोहरपुर (जयपुर)। कस्बे के आमलियों का बास में स्थित देवनारायण भगवान के मंदिर परिसर में गुर्जर समाज की ओर से भगवान देवनारायण की जयंती के अवसर पर प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। वही गुर्जर समाज के आराध्य लोक देवता देवनारायण की 1112 वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई।

पूर्व वार्डपंच ओमप्रकाश गुर्जर ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ देवनारायण प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कुंडा धाम के संत प्रह्लाद दास महाराज ने आशीर्वचन देते हुए कहा की प्रतिभाओं को सम्मानित करने से  उनमें निखार आता है। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों के प्रति आदर भाव व उनके सम्मान की सरोकारिता को जीवन में अपनाया जाए।                       

पूर्व वार्डपंच ओमप्रकाश गुर्जर ने कहा कि बुराईयों को त्यागकर सामाज हित में आगे आकर संगठित समाज का निर्माण करना चाहिए तथा बेटा बेटी को संस्कारवान बनाकर समाज की उन्नति व विकास की ओर प्रेरित करना चाहिए। 

इससे पूर्व स्थानीय कलाकारों ने भगवान देवनारायण की गोठ (भजनों) की प्रस्तुति देकर उनकी गांथा सुनाई। इस दौरान अतिथियों का माला व साफा बंधन कर स्वागत किया गया। वहीं प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। भण्डारे में हजारों लोगों ने पंगत में बैठकर प्रसादी पाई।                                    

इस दौरान जिला पार्षद सरोज गुर्जर, मूलचंद गुर्जर, श्रीराम गुर्जर, परमाननंद गुर्जर, मालीराम गुर्जर, अशोक गुर्जर, रमेश चंद गुर्जर, शंकर लाल गुर्जर, सीताराम गुर्जर, रामधन गुर्जर, भगवान सहाय गुर्जर, कालूराम, रवि कुमार, गोवर्धन गुर्जर, गोकुल गुर्जर, विनोद गुर्जर, जगदीश प्रसाद, मुकेश कुमार गुर्जर, जय राम गुर्जर, राजेश गुर्जर, कृष्ण गुर्जर, रतिराम, बंशीधर, अशोक, विजय, अजय, महेश चंद, राजू, सुरज्ञान सिंह, सहित कई लोग मौजूद थे।