श्रीमती लीला ने सादगी से जन्मदिन मनाकर शानदार पहल की

मो फ़रमान पठान 

www.daylife.page 

मनोहरपुर (जयपुर)। कुछ लोग अपने जन्मदिन पर दिखावा करने के लिए मॉर्डन बनकर बियरपार्टी करते हैं और बोलेरों पर केक काटकर अनावश्यक खर्च करते हैं। 

इसके विपरीत कुछ लोग सादगी से अपना जन्मदिन मनाते हैं ये गरीब तबके के लोगों को सर्वश्रेष्ठ होटल में ले जाकर उनके मन पसन्द का खाना खिलाकर और उनको विभिन्न प्रकार के उपहार देकर अपना जन्मदिन मनाते हैं या फिर अस्पताल में मरीजों को फ़ल वितरण कर अपना जन्मदिन मनाते हैं। 

हम बात कर रहे हैं सादगी से अपना जन्मदिन मनाने वाले मशहूर भामाशाह व एडवोकेट मोहन कुड़ी साहब की धर्मपत्नी श्रीमती लीला कुड़ी की, इनका जन्मदिन 26 जनवारी को आता हैं। 

इस दिन श्रीमती कुड़ी सुबह उठते ही अपने माता पिता की दुआ लेते हैं, मन्दिर में जाकर अपने इष्ट देवताओं का आशीर्वाद लेते हैं इसके बाद में गायों को रंजका, कबूतरों को ज्वार, प्यासों के लिए पानी का इंतेजाम करते हैं और पुण्य का कार्यक्रम शाम तक चलता हैं। इस दिन अपने घर पर आकर्षक व मनमोहक विद्युत सजावट करवाते हैं व अपने रिश्तेदारों व मित्रों को बुलाकर केक काटते हैं और ख़ुशी का इज़हार करते हैं।  

मज़दूर नेता अब्दुल अज़ीज़ लोहानी, मोहम्मद फरमान पठान ने श्रीमती कुड़ी को जन्मदिन की मुबारकबाद दी। पूरे दिन सोशल मीडिया व फोन के जरिए गणमान्य लोगों ने  शुभकामनाएं दी। 

उल्लेखनीय हैं कि मोहन कुड़ी ने चिकित्सालय में हर वर्ष की भांति आज भी सेव और केले वितरण किए। मोहन कुड़ी जी* दिल के बहुत बड़े अमीर हैं इनमे घमंड नहीं हैं इनकी चौखट पर जो भी जरूरत मंद आता है उसकी जरूरत को अभिलंब पूर्ण कर दिया जाता है! इसीलिए ये सभी के दिलों पर राज करते हैं। 

भामाशाह कुड़ी जी ने बताया कि मेरी पत्नी को जन्मदिन पर सोशल मीडिया और व्यक्तिगत बधाई देने वाले सभी साथियों को बहुत बहुत धन्यवाद और मैं यह संदेश देना चाहता हूं कि वर्तमान में लोग दिखावे के चक्कर मे हजारों रुपए खर्च करके जन्मदिन के उपलक्ष में बियर पार्टी और बोलेरो के ऊपर केक काटने की प्रथा समाज में बढ़ती जा रही है। इससे युवाओं के ऊपर बुरा असर पड़ता जा रहा है। यदि आपको जन्मदिन ही मनाना है तो अच्छा नेक कार्य करके या किसी जरूरतमंद की मदद करके अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करें। उससे समाज मे अच्छाई का संदेश जाता है और दिल को भी सुकून मिलता है। 

कुड़ी फार्म पर जन्मदिन की आलीशान पार्टी में ऐडवोकेट, डॉक्टर, कंपाउंडर, नर्स, राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने शिरकत कर जन्मदीन की मुबारकबाद दी और मीडिया जगत की भी कई हस्तियां उपस्थित थी।  ये मोहन लाल कुड़ी का प्यार ही था जो सभी को अपनी और खींच रहा था।