ख्वाजा गरीब नवाज के 812 उर्स के मौके पर हुआ 171 यूनिट ब्लड डोनेशन

जाफर लोहानी

www.daylife.page

मनोहरपुर (जयपुर)। पठान सामाजिक विकास संस्थान चितौड़गढ़ के संस्थापक/महासचिव तनवीर खान एडवोकेट ने बताया की पठान सामाजिक विकास संस्थान चितौड़गढ़ के सरपरस्त पठान जमील खान एवम पठान मुर्तुजा खान की सरपरस्ती में कल दिनाक 14 जनवरी 2024 रविवार के दिन प्रथम ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया।

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलेह (गरीब नवाज) के 812 उर्स के मौके पर दिनाक़ 14 जनवरी 2024 को पठान सामाजिक विकास संस्थान चितौड़गढ़ द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया।

जिसमे पठान सामाजिक विकास संस्थान चितौड़गढ़ के संस्थापक /जिला अध्यक्ष मोहम्मद अशरफ खान उर्फ जावेद ने ब्लड डोनेशन कैंप में पधारे हुए अतिथि सुनील  ढिलीवाल, करण सिंह साखला,आरिफ अली एडवोकेट एवम बोहरा समाज के मुस्तफा बोहरा साहब, जिला कांग्रेस पूर्व प्रवक्ता एहसान पठान को माला एवम ट्रॉफी भेट की।

इस दौरान ब्लड डोनेशन कैंप में 171 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया जिसमे 160 पुरुष एवम 11 महिलाओं सहित सर्व समाज ने ब्लड डोनेट किया।

इस दौरान पठान सामाजिक विकास संस्थान चितौड़गढ़ के जिला उपाध्यक्ष नासिर खान साहब,जफर खान साहब, एडवोकेट रियाजत खान,ब्लॉक चित्तौड़गढ़ अध्यक्ष आदम खान, ब्लॉक गंगरार अध्यक्ष अमजद खान, ब्लॉक कपासन अध्यक्ष आबिद खान,सचिव जिलानी खान, जॉइंट सीक्रेट रफीक खान, जिला कार्यकारिणी मेंबर मोहम्मद यूनुस उर्फ संजू भाई,सिराज खान, ऑफिस सेक्रेट्री गुलाम सिद्दीकी,उपाध्यक्ष मुबारिक खान, संगठन मंत्री सिद्धिक खान,शानू खान,शाहिद खान,असलम खान, नसीब खान,अहमद अली खान, जिलानी खान,सलमान खान, अब्दुल रशीद खान,पठान समाज कुंभानगर शरीफ खान,सरफराज खान साहब, आकिब खान साहब,एडवोकेट सैयद गुलशेर अली,फरीद शेख,हमीद खान पठान साहब,काजी पिया ब्लड फाउंडेशन से मुबारिक खान, फरीद खान,भिश्ती समाज के सदर इकबाल साहब,मंसूरी समाज के सेक्रेटरी इस्माइल मंसूरी,जुल्फिकार मुल्तानी,शब्बीर अली,अंजुमन पब्लिक स्कूल सदर शाहिद भाई लोहार,ताहिर हुसैन,अनवर हुसैन,एसडीपीआई जिला अध्यक्ष अजहर नागोरी, एसडीपीआई  महासचिव एडवोकेट आरिफ मेव,अशरफ मंसूरी,कांग्रेस अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लोहार,फिरोज खान,मकबूल खान,समाजसेवी मोहम्मद रशीद उर्फ कालू, शाहरुख खान ,समीर भाई, शहजाद कुरेशी,सहित कई अन्य समाज के व्यक्ति भी उपस्थित रहे।