इक्कीसवां अभा ज्योतिष महासम्मेलन सम्पन्न

अरशद शाहीन 

www.daylife.page 

टोंक। अखिल भारतीय वीं पुण्यतिथि पर इक्कीसवां अखिल भारतीय ज्योतिष महासम्मेलन का शुभारंभ जानकी बाई गेस्ट हाऊस में  कंकाली माता के महंत दुर्गा लाल गोस्वामी, श्रीप्रकाश पाठक, ओम प्रकाश व्याख्याता, बसंती लाल चौधरी, पार्षद रामचरण साहू, पं. घनश्याम दाधीच, डॉ. पवन सागर शर्मा, पार्षद बादल साहू, एवं आचार्य राधा साहू ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। मनु ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान टोंक के निदेशक महर्षि बाबूलाल शास्त्री ने बताया कि सम्मेलन का शुभारंभ स्व. डॉक्टर टिना जैन, श्रीमति लता जैन को श्रद्धांजलि  देकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्धवानों का सम्मान महर्षि बाबूलाल शास्त्री, डॉ. पवन सागर, पं. मदन लाल शर्मा, पं. स्वरूप नारायण गंगवारिया, पं. मनीष शर्मा, पं. राजेश शर्मा, डॉ. बालकिशन शर्मा द्वारा माला पहनाकर दुपट्टा ओढ़ाकर किया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया का माल्यार्पण दुपट्टा एवं साफा बंधवाकर स्वागत किया।  

सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने कहा कि ज्योतिष का क्षैत्र विशाल है, जिस के माध्यम से मानव जीवन की दशा एवं दिशा का बोध होता है, जिस प्रकार बरसात में छाता लगाकर बचाव किया जा सकता है। उसी प्रकार  ज्योतिष के द्वारा  सामाधान  बताये गये है, जिसके लिये अनुभवी एवं गणितज्ञों का होना आवश्यक है, जो सही दिशा दे सके। मुख्य वक्ता ज्योतिषाचार्य  राकेश सोनी ने अपने व्याख्यान में दिये गये विषयों पर गणमिलान, पूर्व जन्म के सस्कारों का प्रभाव आदि पर जानकारी दी। फलित, गणना अनुसार राकेश सोनी द्वारा चुनाव के पूर्व में जानकारी दी गई कि  इस बार चुनाव में राजलक्ष्मी, ब्रह्याण देव पर कृपा करेगी। अध्यक्षता पंडित दिलिप के अवस्थी वेदामृतम जयपुर ने की। विशिष्ट अतिथि एवं वक्ता राजकुमार शर्मा सदगुरु आश्रम टोंक, पंडित योगेश ओझा, डॉ. विष्णु शर्मा, कुलदीप शर्मा, नरेन्द्र सनतानी, डॉ. विजय बडीवाल, पं. देवकीनन्दन शर्मा, पं. मनोज जोशी, पं. महेश पाठक थे। 

इन वक्ताओं ने विषयों पर जानकारी दी। संस्था निदेशक महर्षि बाबूलाल शास्त्री ने अपने सम्बोधन मे विषयों पर जानकारी दी। विद्धानों द्वारा महर्षि बाबूलाल शास्त्री को इनके द्वारा किये गये शोध एवं योगदान के लिए शॉल, दुपट्टा, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। चेतन कुमार जैन, श्रीमति रिचा जैन को उल्लेखनीय सेवा के लिये सम्मानित किया। आये हुये विद्धानों को समृति चिन्ह सम्मान पत्र,  फ्युचर पचांग फ्युचर कैलेंडर, 2024 डॉ टिना जैन में द्वारा लिखित  वास्तु दर्पण किताब जैनाचार्य डॉक्टर  लाभेश मुनि विजय द्वारा लिखित शनि विग्रह, काल सर्प योग किताबे दी। इस अवसर पर विष्णु साहू, महेश गोतम, ओम प्रकाश गुप्ता, विष्णु शर्मा,  गणेश शर्मा, प्रभू बाडोलिया, डॉ. सीताराम विजय, पुरुषोत्तम गुप्ता, अशोक जैन, हकीम रामलाल सैनी, साहित्यकार हनुमान प्रसाद बोहरा, अजय शर्मा, रामफूल प्रजापत, कन्हैया लाल नामा, निरज शर्मा, सागरमल साहू, रामअवतार बाथरा, रामअवतार चौहान, राजेश चौहान, रिंकू अग्रवाल एवं पवन अग्रवाल आदि ने भाग लिया।