वर्गो संस्कृति संस्था की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

सुनील जैन की रिपोर्ट 

www.daylife.page 

जयपुर। विश्व बाल दिवस पर खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वर्गो संस्कृति संस्था की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डूंगरी परिसर में खेलकूदय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य महेंद्र शर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत की इसके बाद बच्चों ने चॉकलेट दौड़ म्यूजिकल चेयर एक टांग दौड़ जूते, मौजे दौड़ आदि में बढ़ चढ़कर भाग लिया। 

प्रधानाचार्य महेंद्र शर्मा ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य है अन्य सही दिशा देना हर शिक्षक व अभिभावक का प्रथम कर्तव्य है बच्चों ने खेलकूद आदि में प्रतिभा का परिचय दिया। अध्यक्ष रूपाली राव सचिव रवि कश्यप की ओर से विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सूचना मंत्री सुनील जैन ने विद्यालय परिवार को धन्यवाद देते हुए कहां की विद्यालय द्वारा कई मेहनत में इन बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में काफी निपुणता के साथ तैयार किया है। इस मौके पर कोषाध्यक्ष आशा झालानी मौजूद रही।