निवाई पीपलू भाजपा प्रत्याशी रामसहाय वर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी प्रशांत बैरवा

अरशद शाहीन 

www.daylife.page 

पीपलू /टोंक। राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा व कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है। जिसमें निवाई पीपलू विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विधायक प्रशांत बैरवा व  भाजपा प्रत्याशी रामसहाय वर्मा बड़ा चेहरा है। दोनी  ही पार्टियों के प्रत्याशीयों की 2018 में भी आमने सामने टक्कर हो चुकी। जिसमें कांग्रेस के प्रशांत बैरवा ने 43889 वोटो से भाजपा प्रत्याशी रामसहाय वर्मा को हार का सामना करना पड़ा। एक बार फिर से पार्टी ने भाजपा प्रत्याशी रामसहाय वर्मा पर भरोसा करते हुए मैदान में उतारा है।

निवाई पीपलू की सीट की बात करें तो यहां 1998 में कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री बनवारी लाल बेरवा रहे 1998 में यहां से कांग्रेस जीती इसके बाद 2003 में भाजपा की हीरालाल रैगर विधायक बने 2008 में कांग्रेस के कमल बेरवा विधायक बने 2013 में भाजपा हीरालाल रैगर  और 2018 में कांग्रेस के प्रशांत बेरवा विधायक बने। 

निवाई पीपलू विधानसभा क्षेत्र से लगातार किसी भी एक पार्टी का विधायक अभी तक नहीं बना है गौरतलब बात है कि अब तक निवाई पीपलू विधानसभा चुनाव 14 बार हुआ है में से 6 बार कांग्रेस ने वह 4 बार भाजपा से जीत दर्ज की हैं।