सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने जितेन्द्र गोठवाल के पक्ष में सम्बोधन किया

अरशद शाहीन 

www.daylife.page 

सवाई माधोपुर। टोंक-सवाई माधोपुर सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने खंडार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जितेन्द्र गोठवाल के समर्थन में चौथ का बरवाड़ा मण्डल के कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। यह कार्यक्रम ट्रस्ट की धर्मशाला चौथ का बरवाड़ा में संपन्न हुआ। कार्यकर्ता सम्मेलन में चौथ का बरवाड़ा मंडल के गांव-गांव, ढाणी-ढाणी से हजारों की संख्या में देवतुल्य कार्यकर्तागण पधारे और उन्होंने चौथ का बरवाड़ा पहंुचने पर जोश व उल्लास उमंग के साथ स्वागत किया। 

इस अवसर पर विधानसभा चुनाव 2023 जिला प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल सिंह गुर्जर, विधानसभा प्रवासी डॉ.जयपाल, जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित, जिला महामन्त्री हरिओम गर्ग, मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, वीरेन्द्र भाया, पूर्व जिलाध्यक्ष व मंडल प्रभारी - डॉ. भरत मथुरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा - सुरेश जैन, विधानसभा संयोजक- हरिओम गर्ग, शंकर सैनी, बाबू लाल सैनी, मंडल अध्यक्ष चौथ का बरवाड़ा, संतोष मथुरिया, अशोक बेंडवाल, रामपाल बालोत, विस्तारक लाखन सिंह व समस्त मंडल कार्यकारिणी सदस्य, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य, मोर्चा अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य व पार्टी के सभी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।