हिंदी दिवस पर सामान्य ज्ञान लिखित प्रतियोगिता

सुनील जैन की रिपोर्ट 

www.daylife.page 

जयपुर। वर्गो सांस्कृतिक संस्था की ओर से लक्ष्मी शिक्षण संस्थान सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगदीशपुरी सेकंड हरमाड़ा जयपुर में हिंदी दिवस पर सामान्य ज्ञान लिखित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय डायरेक्टर सत्यवीर सिंह यादव ने कहा कि एक भारतीय होने के नाते हिंदी का ज्ञान होना जरूरी है। इसी कड़ी में प्रधानाचार्य विमला यादव ने हिंदी दिवस पर सभी शिक्षकों और बच्चों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 14 सितंबर को संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को राष्ट्रीय भाषा की आधारित भाषा के तौर पर स्वीकार किया गया। 

छात्रों और शिक्षकों ने हिंदी के उत्थान का संकल्प लिया। साथ ही विजेताओं  को पुरस्कार प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सूचना मंत्री सुनील जैन ने हिंदी दिवस के अवसर पर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी स्वतंत्र राष्ट्र की अपनी भाषा होती है। जो उनके देश  का गौरव होती है। हमारे देश का गौरव हमारी हिंदी राष्ट्रभाषा है। इस मौके पर मुस्कान यादव मौजूद रही।