सांभर के श्रीनाथ मंदिर में भजनों पर झूमें श्रद्धालु

गोकुल की गलियों में मेरे श्याम का...

शैलेश माथुर की रिपोर्ट 

www.daylife.page 

सांभरझील। स्थानीय जाल की गली स्थित श्रीनाथजी का मंदिर (भगवान गोवर्धन नाथ का मंदिर) में हर वर्ष की भांति मंदिर ट्रस्ट की ओर से धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार की सुबह प्रातः 11:00 बजे से पहले शुरू हुआ धार्मिक कार्यक्रम करीब तीन घंटे तक चला, नगर की सैकड़ो महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। भगवान के अनेक रूपों की झांकी को जीवंत स्वरूप में देख सभी अभिभूत हुए। 

नन्हें बालक बालिकाओं को भगवान के विभिन्न रूपों में  देखकर सभी ने जमकर तारीफ की। पुजारी राजेश मुखिया ने भगवान श्रीनाथ की अनुपम झांकी सजाई, प्रतिमाओं का भव्य श्रृंगार किया, पूजा अर्चना के बाद ठाकुर जी को झूला झुलाया गया। मंदिर परिसर में महिलाओं की ओर से भगवान श्री कृष्ण व राधा पर आधारित सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां पेश की गई। गोकुल की गलियों में..,नंद के आनंद भयो.., छोटो सो मेरो मदन गोपाल.., आज म्हारा कानूड़ा क कांई होगो.., आलकी पालकी जय कन्हैयालाल की.., मेरो लड्डू गोपाल...सहित अनेक भक्ति गीतों के जरिए मौजूद श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर झूमने पर मजबूर किया। महिलाओं ने भी पूरे भक्ति भाव में डूबकर नृत्य पेश किया। 

भक्तगणों को काजू, बादाम, किशमिश का प्रसाद बांटा गया। एक शताब्दी पुराने इस मंदिर में आज भी धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन समय समय पर ट्रस्ट की ओर से करवाया जाता है। श्रीनाथ का मंदिर क्षेत्र में आसपास और कहीं पर भी नहीं होने से यहां पर भक्तों का सैलाब हमेशा ही।उमड़ता है। इस मौके पर गोवर्धन नाथ मंदिर की द्रष्टि जुगल किशोर बालानी व मोहनलाल कॉलानी, रामचंद्र दाधीच, कोलकाता से दामोदरदास कॉलानी, राजेश कॉलानी, दाऊ दयाल कॉलानी, दिल्ली से बृजभूषण बालानी के अलावा दामोदर प्रसाद मुखिया, संजय तोषनीवाल, गोविंद मांधाना सहित सैकड़ो महिला श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।