दिव्य ज्योति संस्थान में मनाया बच्चों के साथ जन्मदिन

जाफ़र लोहानी

www.daylife.page 

मनोहरपुर (जयपुर)। सीकर मदद फाउंडेशन सदस्य आनंद सिंह काटिया ने आज अपना जन्मदिन सीकर में दिव्य ज्योति संस्थान में ब्लाइंड बच्चो के साथ मनाया। इस आयोजन में सीकर के पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर ईश्वर सिंह राठौड़ ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि मदद फाउंडेशन जिस तरह से हर क्षेत्र में कार्य कर रही है वो सराहनीय है और सबसे बड़ी बात यह हैं कि लगातार पांच वर्षो से मदद के रूप में कार्य कर रही है। 

मदद फाउंडेशन के सदस्य आनंद सिंह ने कहा कि आज यहां आकर बच्चो के साथ जन्मदिन मना कर एक सुखद अनुभूति का एहसास हुआ है जो एक दम अलग है मदद फाउंडेशन का आभार जिनके माध्यम से में इस संस्था में आ पाया। संस्था की मुख्य निर्मला सिंह शेखावत द्वारा संस्था का आभार व्यक्त किया गया। इस आयोजन में राजेंद्र भीराना नरेंद्र सिंह गणेश सिंह महावीर सिंह युवराज सिंह हर्षवर्धन सिंह काटिया उपस्थित रहे। मदद फाउंडेशन से गणपत सिंह गांवड़ी द्वारा सभी को बधाई दी गई। उन्होंने कहा कि  संस्था का मुख्य उद्देश्य ही सभी सदस्यों में सेवा भाव जगाना है। यह जानकारी पत्रकार साधना सेठी ने दी हैं।