भाजपा का नहीं सहेगा कार्यक्रम के तहत धरना व ज्ञापन

अरशद शाहीन 

www.daylife.page 

टोंक। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नहीं सहेगा राजस्थान कार्यक्रम के तहत गांधी जी की मूर्ति के पास धरना दिया गया। भाजपा ने प्रदेश में कांग्रेस शासन में लूट, भ्रष्टाचार, दुष्कर्म की बढ़ रही घटनाओ सहित अन्य मुद्दों पर धरना दिया गया। संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा ने कहा कि पेपर लीक, बेरोजगारी, बिगड़ी कानून व्यवस्था के लिए राजस्थान की कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। नहीं सहेगा राजस्थान कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाना है। इस बार इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेखना है। 

महिला अत्याचार में बढ़ोतरी, कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, किसानों की जमीनें नीलाम होने और तुष्टीकरण से प्रदेश की जनता परेशान है। अब वह अत्याचार सहन नहीं करेगी। कर्नाटक में हुई जैन मुनि आचार्य काम कुमार नंदी की नृशंस हत्या के विरोध में 2 मिनट का मौन भी रखा गया। धरने के बाद भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के मामले पर महामहिम राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया गया। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर लाठी बरसाने के मामले पर बोलते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा ने कहा कि लाठियां बरसाना निंदनीय है,इससे राजस्थान सरकार का असली चेहरा सबके सामने आया है। 

लाठिया बरसाकर युवाओं की आवाज दबा नहीं सकते हैं। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के बाद इस निकम्मी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सरकार अपनी विफलताओं के साथ जनता की आवाज दबाना चाहती है। धरने में जिला प्रमुख सरोज बंसल,पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, सतीश चन्देल, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष हंसराज धाकड़, बीना छामुनिया, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, किशन गोपाल जाट, रामकिशन गुर्जर,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्योराज जाट, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बबलू टैंकर, आई टी संयोजक लोकेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, सोशल मीडिया संयोजक गणेश सैनी, हनुमान बैरवा, मेघराज चौधरी, देवराज गुर्जर, सुरेश खटाना, विजय मलवानी, सीताराम अंकल, शम्भु शर्मा, चौथमल जाट, रामावतार कीर, रामदयाल गुणावत, पिंटू बना साखना, विनय सिंह ताखर, अनिल टिक्किवाल, तौसीफ खान, आनंद सौदा, विश्वजीत राठौर, नारायण सैन,शैलेश शेखावत सहित अन्य मौजूद रहे।