अनुभा पुंढीर को विष्णु प्रभाकर स्मृति समाज सेवा सम्मान

www.daylife.page 

नई दिल्ली। प्रख्यात पर्यावरणविद एवं उत्तराखंड में प्लास्टिक विरोधी अभियान की अगुआ डा. अनुभा पुंढीर को प्रख्यात साहित्यकार विष्णु प्रभाकर स्मृति समाज सेवा सम्मान से 17 जून 2023 को गांधी हिन्दुस्तानी साहित्य सभा, सन्निधि, 1, जवाहर लाल नेहरू मार्ग, ( राजपाट के सामने), नयी दिल्ली में सांय 4 बजे विशेष सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा। डा. अनुभा पुंढीर को यह सम्मान पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु हरीश नवल की अध्यक्षता और पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत के सानिध्य में आयोजित भव्य समारोह में हिन्दी दैनिक जनसत्ता के प्रधान संपादक मुकेश भारद्वाज जी प्रदान करेंगे। 

डा. पुंढीर को यह सम्मान मिलने पर पर्यावरणविद रामभरोस मीणा, 100 करोड़ ट्री अभियान के आशीष शर्मा, अवधेश तिवारी, गगन दीप सिंह, राजीव कुमार, वन्य जीव विज्ञानी राधिका भगत, भारत विकास परिषद की पर्यावरण मामलों की जानकार श्रीमती जया श्रीवास्तव,श्रीमती राखी चौधरी, श्रीमती मेधा जोशी, प्रयास एक आशा की श्रीमती जयश्री सिन्हा, उड़ते पंख की श्रीमती शैली अग्रवाल, ज्ञान किरण फाउण्डेशन की श्रीमती कल्याणी सक्सेना, चर्चित केयर फाउण्डेशन के नीरज जैन, वृक्षमित्र सतेन्द्र पाल मलिक, विनय खरे, अनिल महाशय, अनिल रस्तोगी आदि पर्यावरण प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि यह हम सभी पर्यावरण प्रहरियों का सम्मान है।