कमाल की पहेली है मुस्कुराहट : विक्रम महेंद्र पारीक

संकलन : विक्रम महेंद्र पारीक 

जयपुर 

www.daylife.page

कितने अजीब है हम लोग,

हकीक़त में कम औऱ तस्वीर में ज्यादा मुस्कुराते हैं।


अच्छे लोगों का हमारे जीवन में आना सौभाग्य है,

औऱ उन्हें संभाल कर रखना हमारी योग्यता।


हर कोशिश में सफलता नहीं मिल पाती लेकिन,

हर सफलता का कारण कोशिश ही होती है।


अशांत मन में कभी सकारात्मक विचार नहीं आते,

शान्त मन ही हमें सही मार्ग दिखाता है।


जिंदगी की किताब में सबसे हसीन पन्ना,

माँ का प्यार है।


एक कमाल की पहेली है मुस्कुराहट,

जितना दिखाती उससे कहीं ज्यादा छिपाती है।


अपनों में जब अपनापन ही ना हो तो,

किस काम के अपने है।


जिंदगी आसान हो जाती है जब,

जीवन-साथी समझदार होने के साथ-साथ समझने वाला भी मिल जाता है।


ज़वानी के गुल्लक में कुछ रिश्ते जमा करके रखना,

ये भी उतना ही जरूरी है जितना पैसे कमा कर रखना।


दूसरों के दोष ढूंढ़ने में वक़्त बर्बाद न करें,

ऐसा करने से खुद में सुधार होने की गुंजाइश ख़त्म हो जाती है।