सरकार की विफलताओं को लेकर कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन

अरशद शाहीन 

www.daylife.page 

टोंक। टोंक सवाई-माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने 4 मई अम्बेडकर सर्किल, जिला कलेक्ट्रट के सामने, सवाई-माधोपुर में कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और जंगलराज के खिलाफ जनआक्रोश महाघेराव में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित किया व जिला कलेक्ट्रेट सवाईमाधोपुर के महाघेराव के दौरान राजस्थान की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर को राजस्थान के महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया।

इस अवसर पर सांसद जौनापुरिया के साथ भाजपा प्रदेषाध्यक्ष व सांसद सी. पी. जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजस्थान राजेन्द्र राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश मंत्री जितेन्द्र गोठवाल, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री- चंद्रवीर सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्यगण, नगर परिषद् गंगापुर सिटी सभापति-शिवरतन गुप्ता, खण्डार पंचायत समिति प्रधान-नरेन्द्र चौधरी, बामनवास पंचायत समिति प्रधान-शशिकला मीणा, बौंली पंचायत समिति प्रधान-कृष्ण पोसवाल, जयपुर शहर सह प्रभारी - नरेश बंसल, मोर्चा व मण्डल अध्यक्षगण मय कार्यकारीणी, भाजपा कार्यकर्ता, युवा नेता दर्षन सिंह गुर्जर, बनवारी लाल गुर्जर, जिला परिषद सदस्यगण, पंचायत समिति सदस्यगण, सरपंचगण, पार्षदगण, शहरवासी व ग्रामवासी आदि मौजूद थे।

इससे पूर्व सांसद जौनापुरिया ने खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 11 मई से आयोजित होने वाले यूथ उत्सव के बैनर का सवाई माधोपुर में विमोचन किया और सवाई माधोपुर पहुँचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सी.पी.जोशी जी का स्वागत किया।

सांसद जौनापुरिया के सवाई माधोपुर प्रवास के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी के साथ त्रिनेत्र गणेश के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश मंत्री जितेन्द्र गोठवाल, भाजपा जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।