सांभर ग्राम न्यायालय में लगे पौधे चट कर गई नीलगाय

भोजन पानी की तलाश में भटकते रोजडे

शैलेश माथुर की रिपोर्ट 

www.daylife.page 

सांभरझील। आसपास के जंगलों से भोजन पानी की तलाश में नील गायों का झुंड अब शहर में आसानी से देखा जा सकता है। तेजी से खत्म होते जंगल की वजह से इनके जीवन पर भी अब गहरा संकट हो गया है। नील गायों का झुंड संध्याकाल के पश्चात आसपास के खेतों में जाकर फसल चट कर जाती है, किसानों को अपनी फसल बचाने के लिए देखरेख करनी पड़ती है। बुधवार की शाम को नील गायों का झुंड गौरव पथ स्थित ग्राम न्यायालय में देखा गया, जहां पर लगे पौधे खा गई।