सिमरन मनोहरपुर ब्लाॅक अध्यक्ष नियुक्त

मो फ़रमान पठान

www.daylife.page 

मनोहरपुर (जयपुर)। नगरपालिका मनोहरपुर निवासी सिमरन किन्नर को उनकी सक्रिय समाज सेवा के परिणाम स्वरूप नीति आयोग भारत सरकार द्वारा पंजीकृत क्षेत्र के सक्रिय सामाजिक संगठन रणवीर सेवा समिति शाहपुरा के अध्यक्ष विजय चौहान की अनुशंसा पर मनोहरपुर ब्लाॅक अध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी गई है।

यह नियुक्ति बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता मिशन, पर्यावरण संरक्षण आदि सामाजिक कार्य में सृजनात्मक योगदान के चलते समिति के पदाधिकारियों की सहमति से अध्यक्ष विजय चौहान, सचिव अरुण सैनी आदि पदाधिकारियों द्वारा नियुक्त किया गया है।

अध्यक्ष सिमरन को शांति, सदभाव, मानवता, मैत्रीयता, सामाजिक एवं शिक्षा क्षेत्र मे कार्य करने व शीध्र ब्लाॅक कार्यकारिणी गठन करने के निर्देश दिये।सिमरन के ब्लाॅक अध्यक्ष नियुक्त होने पर विक्रम कसाणा,प्रदेश महासचिव डॉ. पूरणमल बुनकर, ब्लॉक महासचिव सीएम अटल,इंद्राज मारवाल, अमरसिंह पलसानिया, रोहिताश रूडला,विनोद कुमार शर्मा आदि ने सम्मान कर बधाई दी।