मोर्चा ने की देश के 36 राज्यों में 'मन की बात' सुनने की तैयारियां : हुसैन खान

www.daylife.page

जयपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं गुजरात प्रदेश प्रभारी व प्रधानमंत्री मन की बात 30 अप्रैल को 100वें एपिसोड के राष्ट्रीय प्रभारी हुसैन खान ने बताया कि मोर्चे द्वारा देश के सभी 36 राज्यों में 'मन की बात' सुनने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई है।                 

सभी राज्यों में मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओ, सूफीयों, प्रबुद्धजनों, मदरसों, एनजीओ एवं सामाजिक स्तर के संगठनों द्वारा मन की बात सुनी जाएगी। मन की बात रेडियो, टेलीविजन, बड़ी स्क्रीन, एवं मोबाइल पर भी सुनी जा सकेगी।  

लगभग 5 करोड़ से ज्यादा अल्पसंख्यक समाज के लोग 100वें एपिसोड को सुने ऐसी तैयारियां की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2020 लंदन में अलवर के अध्यापक इमरान खान द्वारा 80 ऐप तैयार कर बच्चों को समर्पित करने पर एक साधारण अध्यापक की तारीफ ने विश्व स्तरीय लोकप्रियता दी।  ऐसे अनेक उदाहरण है, प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात में सामाजिक, आर्थिक, शिक्षा, ग्रामीण एवं विभिन्न देश हित के विषयों को रखा जाता है। जिनको विश्व स्तर पर सुना तो जाता ही है इसके साथ देश एवं विश्वस्तरीय लोकप्रियता भी मिलती है।