मदद फाउंडेशन को मिला अंतरराष्ट्रीय प्लेटफार्म पर राष्ट्रीय सम्मान

महिला प्रमुख साधना सेठी को मिला ये सम्मान 

मो फ़रमान पठान

www.daylife.page 

मनोहरपुर (जयपुर)। सामाजिक कार्य में अग्रणीय संस्था मदद फाउंडेशन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरुस्कार दिया गया। सामाजिक कार्यों के लिए संस्था के गणपत सिंह गांवड़ी ने बताया की बीकानेर में आयोजित मानवता क्रांति प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन एवं कार्यशाला ग्लोबल इम्यूनिटी चेंज मेकर अवार्ड में राष्ट्रीय स्तर पर मदद फाउंडेशन को सामाजिक कार्यों में अपनी अहम भूमिका निभाने के अवसर पर बीकानेर की धरा पर सम्मानित किया गया जहाँ देश विदेशों के सामाजिक कार्यकर्ता कनाड़ा, भूटान, बांग्लादेश, नेपाल,सिक्किम, जर्मनी, थाईलैंड, दुबई, मिजोरम, मलेशिया, नागालैण्ड, यूरेशिया, भारत, अनेको देशों के कॉर्डिनेटर,ने शिरकत की। 

संस्था की तरफ से पुरुस्कार रक्तदाता दिलीप सबलपुरा द्वारा ग्रहण किया गया।  डॉक्टर मेवा सिंह ने इस में आवेदन मांगे थे पूरे भारत से करीब 650 आवेदन भरे गए जिस में से सीकर जिले से चार संस्था को सिलेक्ट किया गया था। सम्मान मिलने संस्था के एडमिन पैनल द्वारा महिला विंग को बधाई दी गई। संस्था के दिलीप सिंह ने कहा की उनकी संस्था बिना किसी भी दिखावे के लगातार हर महीने 10 से 15 परिवारों की अपने स्तर पे मदद कर रही है। संस्था को सम्मान मिलने पर संस्था की डॉक्टर संपति मिश्रा पूजा शर्मा ज्योति तनवानी  बृजेंद्र सिंह राजेंद्र भिराना परमिंदर कौर सुमन मोदी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा किशोर कंवर द्वारा बधाई दी गई।