भारत विकास परिषद् का शपथ ग्रहण समारोह

प्रकाश चपलोत जैन 

www.daylife.page 

भीलवाड़ा। भारत विकास परिषद् की पांचो शाखाओं का सामुहिक शपथ ग्रहण समारोह रामस्नेही वाटिका में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद सुभाष बहेड़िया, विशिष्ट अतिथि मुकन सिंह राठौड़, शांतिलाल पानगड़िया, रामेश्वर काबरा व प्रांतीय अध्यक्ष पारस मल बोहरा थें। सांसद बहेड़िया ने कहा कि जिस संगठन का 28 सदस्यों के साथ मिलकर 1989 में गठन किया था आज वह 5 शाखाओं के साथ 800 से अधिक सदस्यों के वट वृक्ष के रूप में पल्लवित हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज समाज मार्गदर्शन हेतु भारत विकास परिषद् की ओर देखता है। और उसके सदस्यों के आचरण का अनुसरण करता है। सुमित जागेटिया द्वारा आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम का संचालन अमृता उपाध्याय व दिलीप रांका ने किया। कार्यक्रम के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया।