टुटी सड़को को लेकर शहरवासियों का विरोध

प्रकाश चपलोत जैन 

www.daylife.page

भीलवाडा। शहर के चंद्रशेखर आजाद नगर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के सेक्टर के की सड़कों की खराब स्थिति को लेकर शहरवासियों ने मौके पर विरोध प्रकट किया। तथा मौके पर ही नगर विकास न्यास के अधिकारी रवि श्रीवास्ताव को बुलाकर जमकर खरी खोटी सुनाई। शहरवासियों ने आरोप लगाया कि अधिकारियो की लालफीताशाही के चलते सीवरेज का कार्य कर रही कम्पनी सड़के खोदती जा रही है। मगर उन्है समय पर ठीक नही कर रही हैै। 

जिसके चलते आये दिन दुर्घटनाए हो रही है। यह स्थिति पिछले 02 वर्ष से बनी हुई है। क्षेत्रवासियों ने श्रीवास्तव को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र ही सड़के, पार्क व पार्क की दीवार एवं नालिया ठीक नही कराई गई तो नगर विकास न्यास के अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर के खिलाफ न्यायालय में मामला दर्ज कराया जायेगा। इस दौरान भाजपा नेता एडवोकेट आजाद शर्मा, घनश्याम शर्मा, उदय कुमावत, मनीष आसोपा, अशोक जोशी आदि उपस्थित थे।