जयपुर। युवा शिक्षक साहित्यकार व एंकर विजय लक्ष्मी जाँगिड़ को बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्षा श्रीमती संगीत बेनीवाल के कर कमलों से मिला नारी गौरव सम्मान।
यह सम्मान उन्हें अपनी साहित्यिक व शैक्षिक उपलब्धियों के लिए मिला है। विजया 22 वर्षो से बच्चो में हिंदी के प्रति प्रेम जाग्रत करने का कार्य कर रही है।उनके तीन काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। साथ ही विजया अनेक साहित्यिक गतिविधियों में संलग्न रहते हुए निरन्तर साहित्य सेवा कर रही हैं। महिला दिवस के अवसर पर उन्हें देश के प्रतिष्ठित संस्थान सम्पर्क द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विजया ने सम्पर्क संस्थान के अध्यक्ष अनिल लड्ढा व समन्वयक रेनू शब्द मुखर का आभार व्यक्त किया है।